श्री संजय कुमार

क्रीड़ा अधिकारी अनुभव- 11 वर्ष

वर्तमान युग में खेलों की अपनी महत्वपूर्ण सत्ता है। देश विदेश में खेलों की लोकप्रियता सबसे ज्यादा बढ़ रही है। जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की संख्या भी निरन्तर बढ़ रही है। खेल-कूद के लिए विशेष आयु वर्ग की जरुरत नहीं होती, हर वर्ग के स्त्री-पुरुष इस व्यायाम से लाभ उठाकर अपने शरीर को स्वस्थ, सुडौल और सुंदर बना सकते हैं। केवल स्कूल या कॉलेज के समय में ही खेल-कूद की उपयोगिता नहीं आंकी जानी चाहिए। खेल-कूद से मनुष्य स्वस्थ तो रहता ही है, अनुशासित भी रहता है। खेल-कूद से ही मनुष्य को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। किसी भी खेल में निपुण होकर आप लोकप्रियता के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति भी सुधार सकते हैं क्योंकि आज हर बड़ी कंपनी विज्ञापन के लिए किसी प्रसिद्ध खिलाड़ी को ही चुनती है। किसी भी खेल प्रतियोगिता को जीतकर आप सफलता की बुलंदी पर पहुंच सकते हैं और अपने घर, परिवार, स्कूल, कॉलेज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

शारीरिक शिक्षा यह वह शिक्षा है जो बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व तथा उसकी शारीरिक प्रक्रियाओं द्वारा उसके शरीर, मन एवं आत्मा के पूर्णरूपेण विकास हेतु दी जाती है। शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना है एवं शारीरिक शिक्षा का उद्देश्य एक कुशल एवं योग्य नेतृत्व क्षमता का विकास करता है।

सत्र 2019-20 में इन्टर यूनिवर्सिटी चयनित खिलाड़ियों की सूची
शतरंज प्रतियोगिता अनिरुद्ध मौर्य बी.कॉम. तृतीय वर्ष
क्रिकेट प्रतियोगिता सैयद शाहिद बी. कॉप. प्रथम वर्ष
एथलेटिक्स प्रतियोगिता अमित रजक बी. कॉम. तृतीय वर्ष
साइक्लिंग प्रतियोगिता विशेष तिवारी बी. कॉम. तृतीय वर्ष
वूशू प्रतियोगिता हनी दीवान
वैष्णवी सिंह
बी. कॉम. तृतीय वर्ष
बी. कॉम. प्रथम वर्ष
बेस-बॉल प्रतियोगिता युवराज साहू
सत्यम पटेल
अंजू पटेल
आकांक्षा सोनी
बी.ए. द्वितीय वर्ष
बी.कॉम. प्रथम वर्ष
बी.ए. प्रथम वर्ष
बी.ए. प्रथम वर्ष
सत्र 2019-20 में जबलपुर संभाग स्तरीय चयनित खिलाड़ियों की सूची
शतरंज प्रतियोगिता अनिरुद्ध मौर्य
शुभम कोरी
बी. कॉम. तृतीय वर्ष
बी.कॉम. द्वितीय वर्ष
क्रिकेट प्रतियोगिता सैयद शाहिद बी. कॉम. प्रथम वर्ष
बास्केटबॉल प्रतियोगिता अक्षत सिंह
शशांक शर्मा
बी. कॉम. प्रथम वर्ष
बी.बी.ए. प्रथम वर्ष
सत्र 2019-20 में राज्य स्तरीय चयनित खिलाड़ियों की सूची
शतरंज प्रतियोगिता अनिरुद्ध मौर्य
शुभम कोरी
बी. कॉम. तृतीय वर्ष
बी.कॉम. द्वितीय वर्ष
क्रिकेट प्रतियोगिता सैयद शाहिद बी. कॉम. प्रथम वर्ष
एथलेटिक्स प्रतियोगिता अमित रजक बी. कॉम. द्वितीय वर्ष

Events

जिला स्तरीय टेबल टेनिस महिला प्रतियोगिता 2022 (13 Oct 2022)

दिनांक 13/10/2022 को नचिकेता महाविद्यालय में जिला स्तरीय टेबल टेनिस महिला प्रतियोगिता 2022 का आयोजन हुआ जिसमें माता गुजरी कॉलेज, ज्ञान गंगा कॉलेज, मानकुवर बाई कॉलेज, साइंस कॉलेज, होम साइंस कॉलेज, UTD कॉलेज, संत अलॉयसियस कॉलेज, चंचला बाई कॉलेज की टीमों ने भाग लिया ।

Therefore always free for Enquire

Nachiketa College of Computer Science, Commerce & Advanced Technology