श्री अजय शुक्ल
प्रभारी
डॉ. राकेश कुशवाहा
सदस्य

हेरिटेज क्लब का गठन सत्र 2019-20 के प्रारंभ में प्राचार्य मैडम के मार्गदर्शन में किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में हमारी संस्कृति, सभ्यता, विरासतों की कम होती जा रही महत्ता को पुनः बढ़ावा देना है। वर्तमान में देखा जा रहा है कि हम सभी अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को भुलाते हुए आधुनिक संस्कृति को अपनाने की होड़ में लगे हुए हैं एवं अपने पूर्वजों की दी गई विरासतों को भुलाते जा रहे है। इस स्थिति को देखते हुए प्राचार्य मैडम द्वारा इसमें सुधार हेतु क्लब का गठन किया गया है। जिसमें सर्वप्रथम विद्यार्थियों की स्वेच्छा से सदस्यता ग्रहण कराई गई तदोपरान्त उन्हीं सदस्यों में से एक कार्यकारी समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व सहसचिव उन्हीं विद्यार्थी सदस्यों में से चुनाव प्रक्रिया द्वारा चुने गये जो कि आगे दिए गए हैं।

इस क्लब की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें विद्यार्थी सीधे रूप में प्राचार्य मैडम से जुड़कर मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। लगातार बैठकों में उपरोक्त विषय पर चर्चा की जाती है तथा सदस्यों को शहर में एवं आसपास स्थित जानी मानी विरासतों का भ्रमण कराकर उसकी सभ्यता एवं संस्कृति के बारे में मार्गदर्शित कर उसके महत्व को समझने हेतु प्रेरित किया जाता है।

अध्यक्ष कु. ज्योति भिंडारे | सचिव- कु. अदिति नरवरिया
उपाध्यक्ष कु. शर्मिष्ठा त्रिपाठी | सहसचिव- कु. निशा डे

Events

वैचारिक समृध्दता स्वस्थ समाज की आधारशिला विषय पर व्याख्यान माला (21 Oct 2022)

दिनांक 21/10/2022 दिन शुक्रवार को महाविद्यालय के प्रेक्षागृह (नवीन भवन) में " *वैचारिक समृध्दता स्वस्थ समाज की आधारशिला "*विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में डॉ (श्रीमती) पी.आर.चन्द्रा प्राचार्य नचिकेता महाविद्यालय विजयनगर,एवं मुख्यवक्ता श्रीमती स्नेहलता दुबे ,विभागाध्यक्ष कला विभाग नचिकेता महाविद्यालय विजय नगर रहीं।

Therefore always free for Enquire

Nachiketa College of Computer Science, Commerce & Advanced Technology